अमेठी में 1 ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ते की ईंटें उखाड़ने का आरोप लगाया कमरौली के पूरे हरिलाल तिवारी अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी में 1 ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ते की ईंटें उखाड़ने का आरोप लगाया कमरौली के पूरे हरिलाल तिवारी अनुराग सागर अब तक न्याय
मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद कर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि रवि प्रकाश द्विवेदी
मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद कर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
रवि प्रकाश द्विवेदी
गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को गौरीगंज स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित किया। उन्होंने गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचित वर्गों के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और संघर्ष सदैव समाजवादी आंदोलन को प्रेरणा देते रहेंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला महासचिव एडवोकेट अरशद अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा राम सिंह, डॉ. सिंधुजीत सिंह, विमलेश सरोज, शिवप्रताप यादव बीआरसी, गुंजन सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा, बजरंग श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, राकेश यादव कौहार, राजेंद्र कुमार, अजय तिवारी, बृजेश प्रधान, मनीराम वर्मा, राम अचल यादव, अरविंद कुमार, कृष्णा यादव, अशोक यादव, दीपू तिवारी, अनिल यादव, मनीष कुमार, जियालाल यादव, ओम प्रकाश, अखिलेश यादव, रमेश, चौधरी सुखराम, शशिकांत गांधी, कामद गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, शिव दर्शन, डॉ. सीपी यादव, महेंद्र यादव, राम अभिलाख, गंगाराम प्रजापति, नवनीत, गौरव वर्मा, इमरान खान, उदय सिंह सज्जू, मोहम्मद नदीम, अंश पांडेय, अंकुश यादव, अनवर खां, तुफैल खां, लाला जी यादव, गोकुल यादव, सैय्यद मुजीब, सुनील शुक्ला, विकास प्रताप, आर्यन, फूलचंद्र कश्यप और सुनील शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्ष तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजेश मिश्रा ने दी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमेठी में 1 ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ते की ईंटें उखाड़ने का आरोप लगाया कमरौली के पूरे हरिलाल तिवारी अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी और तिलोई में आज से परीक्षाएं शुरू बीए एमए समेत अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थी सुबह 8:30 बजे केंद्रों पर पहुंचेंगे अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी में परसावां पंचायत भवन में 23 नवंबर को लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर संजय गांधी अस्पताल के विशेषज्ञ करेंगे जांच अनुराग सागर अब तक न्याय
Leave a Comment: