गौरीगंज में जाम से मिलेगी कब निजात, डिवाइडर और वन-वे व्यवस्था की उठी मांग
रवि प्रकाश द्विवेदी
गौरीगंज/अमेठी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में बढ़ते यातायात के दबाव के बीच जाम और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कचहरी, अस्पताल, विद्यालय, सरकारी कार्यालयों और बाजार के चलते मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क पर अव्यवस्थित यातायात के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर गौरीगंज, अमेठी के राकेश तिवारी ने स्थानीय प्रशासन से मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनवाने, बाजार और विद्यालयों के समय वन-वे व्यवस्था लागू करने तथा पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ते और क्रॉसिंग की व्यवस्था कराने की मांग की है।
राकेश तिवारी ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल या नेता का नहीं, बल्कि जनहित और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। किसी बड़े हादसे के बाद व्यवस्था बनाने के बजाय पहले ही जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। डिवाइडर बनने से जहां यातायात व्यवस्थित होगा, वहीं जाम और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। उन्होंने मीडिया कर्मियों से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और गौरीगंज की जनता से अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि जिला मुख्यालय को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: