धक्का मारकर स्टार्ट करनी पड़ी रोडवेज बस, यात्रियों को हुई परेशानी रवि प्रकाश द्विवेदी
धक्का मारकर स्टार्ट करनी पड़ी रोडवेज बस, यात्रियों को हुई परेशानी रवि प्रकाश द्विवेदी
पाइपलाइन में लीकेज से खेत में भर रहा पानी, गेहूं की फसल पर संकट
पाइपलाइन में लीकेज से खेत में भर रहा पानी, गेहूं की फसल पर संकट
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण खेतों में जलभराव हो रहा है। इससे किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से किसान परेशान हैं।
मड़ौली गांव निवासी राहुल पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में एक बीघा गेहूं की बुवाई की है। खेत के किनारे से गुजर रही पानी की टंकी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण लगातार पानी खेत में पहुंच रहा है। इससे खेत में जलभराव हो गया है और गेहूं की फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है।
किसान का आरोप है कि पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराने और खेत से जलभराव दूर कराने की मांग की है, ताकि उनकी फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
धक्का मारकर स्टार्ट करनी पड़ी रोडवेज बस, यात्रियों को हुई परेशानी रवि प्रकाश द्विवेदी
ढोल-नगाड़ों और जागरूकता गीतों से गूंजे गांव, प्रेम यात्रा ने जगाई नई अलख
नेताजी की जयंती पर हजारों महिला कार्यकर्ताओं को बांटे इंडक्शन अंकिता प्रजापति ने विपक्षियों से पूछा- काम का हिसाब मांगने वाले पहले अपना काम बताएं रवि प्रकाश द्विवेदी
Leave a Comment: