कानपुर देहात मूसानगर, बुखार और पेट दर्ज होने पर किशोरी की हुयी मौत, परिजनों ने छोलाछाप पर लगाया गलत दवा देने का आरोप, कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के निमधा


झोलाछाप द्वारा गलत दवा देने से किशोरी की मौत  

संवाददाता देवेंद्र ठाकुर

कानपुर देहात मूसानगर, बुखार और पेट दर्ज होने पर किशोरी की हुयी मौत, परिजनों ने छोलाछाप पर लगाया गलत दवा देने का आरोप, कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी मुखलाल की 13 वर्षीय बेटी शोभा अपने माता सुक्खी के साथ मूसानगर थाना क्षेत्र के मुसरिया गांव अपने जीजा ताहर सिंह और दीदी पिंकी के यहां आयी थी,मंगलवार दोपहर से शोभा का अचानक पेट दर्द होने के बाद तेज बुखार आ गया,परिजनों ने जिसका इलाज झोलाछाप डॉक्टर से चल रहा था, वही बुधवार शाम 4 बजे तेज बुखार आने से फिर से झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया, दवा देने के आधा घंटा बाद किशोरी की मौत हो गई, किशोरी के जीजा ताहर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित वर्मा और एसआई सुनील वर्मा ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक शोभा के जीजा और माता चोला छाप डॉक्टर की गलत दवाई देने से मौत होने का आरोप लगाया, थाना प्रभारी अमित वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।