धनतेरस से दीपावली तक ढखेरवा चौराहे पर ई-रिक्शों की नो-एंट्री, थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने जारी किए सख्त निर्देश
ढखेरवा, खीरी। आगामी धनतेरस एवं दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ढखेरवा पुलिस चौकी में थाना प्रभारी पढ़ुआ मोहित पुंडीर की अध्यक्षता में व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, व्यापारियों की समस्याओं और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए घोषणा की कि धनतेरस से दीपावली तक लगातार तीन दिनों तक ढखेरवा चौराहे पर ई-रिक्शों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की अपील की।
बाजार की सुरक्षा के लिए पुलिस रहेगी मुस्तैद
त्योहारों के मद्देनजर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। थाना प
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: