गंगा उत्सव पर रंगोली और दीपदान से जगमगाया गोमती उद्गम स्थल
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पीलीभीत। गंगा उत्सव के अवसर पर गोमती उद्गम स्थल पर आस्था, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला गंगा समिति, पीलीभीत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर नदियों और उनके घाटों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज और शाम को हुए भव्य दीपदान एवं आरती कार्यक्रम ने पूरे गोमती उद्गम स्थल को उत्सव के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय से गोमती उद्गम स्थल तक निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली से हुई। विद्यार्थियों ने मां गोमती के दर्शन कर नदी संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में इको फ्रेंडली ग्रुप ने प्रथम, अरण्य ग्रुप ने द्वितीय और धरोहर ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12वीं तक के करीब 700 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य एवं जिला पंचायत सदस्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में शामिल अन्य विद्यार्थियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। शाम को मां गोमती की भव्य आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से गोमती उद्गम स्थल जगमगा उठा और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस दौरान नियमित रूप से गोमती आरती करने वाली 21 बच्चों की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डीएफओ सामाजिक वानिकी भरत कुमार डीके, उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला परियोजना अधिकारी सौरभ सिंह, जेआरएफ डॉ. आदर्श कुमार, गोमती सेवक निर्भय सिंह, राममूर्ति सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, राजीव, महिपाल, मैकूलाल सहित मां गोमती के आरती सेवक विक्की कश्यप, रजत, विवेक, कुणाल जोशी, नेहाल जोशी, भूपेंद्र गिरी, जितेंद्र कश्यप, मिथुन, अश्वनी, सोनू और सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ नदियों और नदी घाटों की स्वच्छता सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री स्वयं इस विषय को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने लोगों से भी नदियों को स्वच्छ और संरक्षित रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: