राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2026 में राजेश शर्मा सम्मानित
सांगली (महाराष्ट्र), 30 अक्टूबर। महाराष्ट्र के सांगली जिले के तासगांव में बॉम्बे ब्लड ग्रुप ऑर्गनाइजर इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2026 में सूरत प्रवासी एवं मूल निवासी सीकर (राजस्थान) के टीम विक्रम के कार्यकर्ता राजेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
राजेश शर्मा विक्रम रक्तसेवा हेल्पलाइन के माध्यम से रक्तसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनके इस सम्मान को रक्तसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में पूरे भारत से कार्य करने वाले समाजसेवी पधारे इनमे बॉम्बे ब्लड ग्रुप ऑर्गनाइजर इंडिया के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री विक्रम विश्रांत यादव, स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण स्मृति गौरव समिति के अध्यक्ष प्रदीप आप्पा कदम, अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद के सांगली जिला कार्याध्यक्ष तुकाराम धायगुडे, तासगांव नगरपालिकाध्यक्ष अभिजीत कौलगे, पलूस तालुका मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष महेश चौगुले, वैभव यादव तथा तासगांव के डीवाईएसपी श्री किरण अवचर साहब सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रक्तदान एवं रक्तसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सम्मानित किया गया। यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
राजेश शर्मा की इस उपलब्धि पर विक्रम रक्तसेवा हेल्पलाइन एवं टीम के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: