अब तक न्याय/दीप सिंह
गणेश पंडाल में पहुंच मंत्री असीम अरुण ने उतारी आरती
कन्नौज/जनपद में इस समय जगह जगह गणेश महोत्सवों की धूम मची हुई है लोग अपने अपने मोहल्लों एवं गांवों में गणपति बप्पा की स्थापना कर गुणगान कर रहे हैं इसी क्रम में शहर के करीब स्थित ऋषिनगर मियाँगंज ग्राम में स्थित रामलीला मैदान के गणेश पंडाल एवं मियांगज बाजार में स्थित गणेश पंडालों में गुरुवार देर शाम कन्नौज के सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती उतारी और लोगों से मिले उन्होंने कहा कि उत्सवों का आयोजन बहुत ही सराहनीय और सार्थक कार्य है हम सबको मिलकर इसी प्रकार उत्सवों का आयोजन करना है ताकि समाज में एकजुटता एवं समरसता बनी रही और लोग संस्कारी एवं सृजनशीलता बन सकें इस अवसर पर जोगेन्द्र कमल,रिंकू कुशवाहा,अमरसिंह,सुधीर गुप्ता,कृष्णबिहारी तिवारी,विकास कुशवाहा,अनिल कुशवाहा,रवि श्रीवास्तव, राजेश राजपूत, अभिमन्यु सिंह,अनूप कमल,ऋषभदेव चतुर्वेदी,रामपाल,रोहित कमल,अंकित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: