आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गाय, बछड़े की मौत
जंगल कौड़िया। विकासखंड जंगल कौड़िया के ग्राम पंचायत कुशहरा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। दोनों पशु गांव निवासी शंभू दुसाद के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मायूसी छा गई।बताया जा रहा है कि शंभू दुसाद ने गाय और बछड़े को चरने के लिए बाहर छोड़ा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने लगी। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे मौजूद दोनों पशु उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार, स्थानीय लेखपाल रीना भारती सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। डॉ. विनोद कुमार ने बातचीत में बताया कि देर हो जाने के कारण शुक्रवार को पशुओं का पोस्टमार्टम नहीं हो सकेगा। पोस्टमार्टम शनिवार सुबह को कराया जाएगा।
अधिकतम 37,500 रुपये तक मिल सकता है अनुदान
पशु चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार से पशुओं की आकाशीय बिजली से मौत होने पर मिलने वाले सरकारी अनुदान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पशुपालक को अधिकतम करीब 37,500 रुपये तक की सहायता राशि मिल सकती है। हालांकि अनुदान की राशि पशु की स्थिति एवं निर्धारित मानकों के आधार पर तय की जाती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: