भारतीय संस्कृति, भक्ति और संस्कारों से रूबरू हुए विद्यार्थी, फिल्म को बताया प्रेरणादायक और यादगार संवाददाता: देव ठाकुर बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने की पहल के तहत ‘हनुमान अंश’ फिल्म क


भारतीय संस्कृति, भक्ति और संस्कारों से रूबरू हुए विद्यार्थी, फिल्म को बताया प्रेरणादायक और यादगार

संवाददाता: देव ठाकुर

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने की पहल के तहत ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष शो आयोजित किया गया। विद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने फिल्म देखकर आनंद लिया और इसके माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े संदेशों को समझने का अवसर प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की रुचि एवं उत्साह को देखते हुए फिल्म प्रदर्शन की योजना बनाई। फिल्म में भक्ति, सेवा, करुणा, संस्कार और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े प्रसंगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उत्सुकता के साथ फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे रोमांचक, प्रेरणादायक एवं यादगार बताया। विद्यार्थियों का कहना था कि फिल्म के माध्यम से उन्हें भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को समझने का नया अवसर मिला। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने में भी सहायक होती हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के डीके गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, अवनेश वार्ष्णेय, जगदीश चंद्र वार्ष्णेय प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप सक्सेना, राजेंद्र शर्मा, गीता रानी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। संवाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।