विश्वकर्मा पंचायत मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


विश्वकर्मा पंचायत मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। विश्वकर्मा समाज की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा समाज को जयंती की शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार विश्वकर्मा समाज के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और समाज के हित में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
इस आयोजन में भाजपा के पदाधिकारी, सिख समाज, सिंधी समाज, विश्व हिंदू महासंघ और बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, श्याम बाबू शर्मा, डॉ. विनय मल्ल, जनार्दन मिश्रा, गिरीश पाण्डेय, राजकुमार आर्य, विनय कुमार कशौधन, राघव वर्मा, सतेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल भगवान विश्वकर्मा की पूजा और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।