भक्त माता शबरी के लिए भगवान नारायण यहां आए थे-राघवाचार्य जी
आचार्य जी ने किया दर्शन भगवान शिवरीनारायण का अपने सहयोगियों सहित
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद का आगरा में होगा सजीव प्रसारण
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद का आगरा में होगा सजीव प्रसारण
अर्जुन रौतेला, आगरा। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का 19 सितंबर को आगरा में सजीव प्रसारण किया जाएगा। शाम पांच बजे लोहामंडी स्थित होटल श्याम पैलेस में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी का मुख्य संवाद कार्यक्रम 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगा, जिसमें वे छात्रों से शिक्षा, रोजगार और अन्य मुद्दों पर संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आगरा में किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र अपने सवाल और सुझाव भी रखेंगे।
कार्यक्रम की जन-जागरूकता के लिए शुक्रवार को बाईपास रोड, खंदारी स्थित होटल विक्रम पैलेस में पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव नम्रता दान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विनी जैन ने संयुक्त रूप से किया।
नम्रता दान ने कहा कि पेपर लीक, लंबित भर्तियां, बेरोजगारी, फीस वृद्धि और छात्राओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी छात्रों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। रामनाथ सिकरवार ने कहा कि पेपर लीक और बेरोजगारी से छात्र-युवा निराश हैं। वहीं अमित सिंह ने युवाओं से 19 सितंबर को शाम पांच बजे होटल श्याम पैलेस पहुंचने का आह्वान किया।
इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन, प्रदेश सचिव सलमान कुरेशी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे, शहर उपाध्यक्ष बुरहान शमसी, दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुज शर्मा, सतेंद्र मुद्गल, लखन सिकरवार, राहुल रावत, जगदीश जाटव और सोनू चाहर मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आचार्य जी ने किया दर्शन भगवान शिवरीनारायण का अपने सहयोगियों सहित
अब तक न्याय/दीप सिंह गणेश पंडाल में पहुंच मंत्री असीम अरुण ने उतारी आरती कन्नौज/जनपद में इस समय जगह जगह गणेश महोत्सवों की धूम मची हुई है लोग अपने अपने मोहल्लों एवं गांवों में गणपति बप्पा की स्थापना कर गुणगान कर रहे हैं इसी क्रम में शहर के करीब स्थित ऋषिनगर मियाँगंज ग्राम में स्थित राम
कला प्रतियोगिता में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत कौशाम्बी कडा भडेहरी। कंपोजिट विद्यालय भडेहरी में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को
Leave a Comment: