सीतापुर दिनांक 18 सितम्बर 2026 (सू0वि0) उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सीतापुर में जिलाधिकारी महोदय सीतापुर के निर्देशन में  राज्य स्तरीय भूकंप, रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनपद की चा


सीतापुर दिनांक 18 सितम्बर 2026 (सू0वि0) उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सीतापुर में जिलाधिकारी महोदय सीतापुर के निर्देशन में  राज्य स्तरीय भूकंप, रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनपद की चार तहसीलों सदर, सिधौली, बिसवां एवं महमूदाबाद में तीन अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर मॉक एक्सरसाइज कराते हुए विभिन्न विभागों की तैयारियों एवं आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का अभ्यास किया गया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान संबंधित विभागों की टीमों द्वारा निर्धारित परिदृश्यों के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, अग्निशमन एवं इमरजेंसी सर्विस, विद्युत, राजस्व, होमगार्ड, आपदा मित्र, नागरिक सुरक्षा, पीआरडी, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित विभिन्न विभागों की टीमें अपने आवश्यक उपकरणों के साथ अभ्यास में शामिल हुईं।
प्रत्येक चिन्हित स्थल पर मेडिकल कैंप, रिलीफ कैंप, इंसिडेंट कमांड पोस्ट एवं स्टेजिंग एरिया स्थापित किए गए। मॉक एक्सरसाइज के दौरान आपदा की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किए जाने, प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाने, आग पर नियंत्रण, विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित करने तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया गया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (DEOC) द्वारा राज्य इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC), लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समन्वय बनाए रखा गया। अधिकारियों द्वारा मौके पर उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों एवं मानव बल की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा द्वारा मॉक एक्सरसाइज में प्रतिभाग करने वाले सभी विभागों को निर्धारित समय पर अपने चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर आपदा की स्थिति में सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से विभिन्न विभागों की तैयारियों, आपसी समन्वय एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता का प्रभावी परीक्षण किया गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।