भारत हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक समुद्री सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए आसियान देशों संग सहयोग बढ़ा रहा है. PM की फिलीपींस यात्रा से पहले MEA ने समुद्री निगरानी प्राथमिकता बताया है.


हिंद महासागर से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया तक समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारत

 ASEAN देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलीपींस यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने समुद्री निगरानी और समन्वित गश्त को अहम प्राथमिकता बताया है. पीएम मोदी 16 और 17 नवंबर, 2026 को फिलीपींस की राजधानी मनीला का दौरा करेंगे.

 

विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (East) रुद्रेंद्र टंडन ने मलक्का स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि यह समुद्री रास्ता कुछ ASEAN देशों के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में आता है और भारत इसके बाहर है. ऐसे में इतने बड़े समुद्री क्षेत्र की प्रभावी निगरानी के लिए अलग-अलग देशों के बीच समन्वय और सहयोग जरूरी है. भारत समन्वित समुद्री गश्त को इस दिशा में महत्वपूर्ण मानता है.

 


दुनिया का महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग

दरअसल, मलक्का स्ट्रेट हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला दुनिया का बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. इसकी अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2025 की पहली छमाही में इस रास्ते से प्रतिदिन औसतन 2.32 करोड़ बैरल तेल का परिवहन हुआ. यह दुनिया के कुल समुद्री तेल परिवहन का करीब 29 फीसदी है. ऐसे में इस रास्ते की सुरक्षा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

 

समुद्री क्षेत्र की मजबूत निगरानी पर जोर

भारत की कोशिश है कि ASEAN देशों के साथ मिलकर समुद्री क्षेत्र की निगरानी मजबूत की जाए. इसमें समुद्री डकैती, अवैध मछली पकड़ने और दूसरी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान और समन्वय बढ़ाना शामिल है.

भारत और ASEAN के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग का उदाहरण इस साल सितंबर में फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित ASEAN-India Maritime Exercise 2026 भी है. इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के INS सह्याद्रि और INS कुलिश ने ASEAN देशों की समुद्री सेनाओं के साथ हिस्सा लिया. अभ्यास के दौरान समुद्री अभियानों, आपदा राहत और जहाजों के बीच परिचालन समन्वय से जुड़े अभ्यास किए गए.

Indo-Pacific रणनीति का हिस्सा

भारत की यह पहल उसकी Act East Policy और Indo-Pacific रणनीति का भी हिस्सा है. ASEAN देशों के साथ समुद्री सहयोग को मजबूत करना भारत के लिए सिर्फ रक्षा का विषय नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्तों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता से भी जुड़ा है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।