जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतापुर श्री आशीष जैन के निर्देश के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री आलोक यादव द्वारा आज दिनांक 23.11.2026 को समय-02ः00 बजे वृद्धा आश्रम, नैमिषारण्य-मिश्रिख सीतापुर में जागरूकता शिविर/निरीक्षण किया गया।
सीतापुर दिनांक 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0) मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतापुर श्री आशीष जैन के निर्देश के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री आलोक यादव द्वारा आज दिनांक 23.11.2026 को समय-02ः00 बजे वृद्धा आश्रम, नैमिषारण्य-मिश्रिख सीतापुर में जागरूकता शिविर/निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार आज दिनांक 23.11.2026 को समयः-02ः00 बजे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री आलोक यादव द्वारा वृद्धा आश्रम नैमिषरणय तहसील मिश्रिख सीतापुर का भी निरीक्षण किया गया तथा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार अधिनियम-2007 मंे प्रदत्त समस्त कानूनों की जानकारी विस्तृत रूप से बताई गयी। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई तथा वृद्धजनों के खान-पान के बारे में उपस्थित केयर टेकर को निर्देशित किया गया कि वे वृद्धजनों की आवश्यकतानुसार उन्हे खाना परोसे तथा उनकी चिकित्सा इत्यादि पर विशेष ध्यान दें। उक्त निरीक्षण के समय कार्यालय लिपिक श्री रितिकेश श्रीवास्तव भी साथ में मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: