जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के विकास खण्ड रामनगर के खेल मैदान मे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताका आयोजन
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के विकास खण्ड रामनगर के खेल मैदान मे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताका आयोजन
गोमतीनगर के क्लाउड नाइन हॉस्पिटल में जन्म के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल पर बच्चे बदलने का लगाया आरोप! देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल
गोमतीनगर के क्लाउड नाइन हॉस्पिटल में जन्म के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल पर बच्चे बदलने का लगाया आरोप!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल
लखनऊ : के गोमतीनगर स्थित क्लाउड नाइन हॉस्पिटल में जन्म के बाद परिजनों ने अस्पताल पर नवजात बदलने का आरोप लगाया है। बच्चे के पिता का आरोप है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचने पर उनकी नवजात बेटी के हाथ में लगे टैग पर किसी दूसरी महिला का नाम लिखा मिला। टैग पर न तो उनकी पत्नी का नाम था और न ही बच्चे के जन्म का समय और वजन दर्ज था। अस्पताल प्रबंधन से संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद नवजात के पिता ने सीएम कार्यालय में शिकायत कर जांच की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, रायबरेली के बछरावां निवासी शशांक सिंह का आरोप है कि उनकी नवजात बेटी के हाथ में लगे टैग पर किसी दूसरी महिला का नाम लिखा मिला। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा तोप्रबंधन ने टैगिंग में गलती होने की बात स्वीकार की।
हालांकि, बच्ची की सही पहचान की पुष्टि नहीं होने से परिवार को बच्चा बदलने की आशंका है। शशांक के मुताबिक, 18-19 नवंबर की रात उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को क्लाउड नाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 19 नवंबर को बच्ची का जन्म हुआ। उनका आरोप है कि जन्म के तुरंत बाद बच्ची को उन्हें नहीं दिखाया गया। बाद में पत्नी के कहने पर बच्ची का चेहरा दिखाया गया। 21 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह बच्ची को घर ले आए। शशांक ने बताया कि घर पहुंचने के बाद जब बच्ची की साफ-सफाई के दौरान उसके हाथ में लगा टैग देखा तो उस पर बेबी ऑफ रुचि लिखा था। जबकि उनकी पत्नी का नाम रुचि नहीं है। टैग पर जन्म का समय और वजन जैसी जानकारियां भी नहीं थीं। उनका कहना है कि अस्पताल में नवजात की पहचान के लिए टैग पर मां का नाम, जन्म का समय और वजन दर्ज किया जाता है। उनके परिवार के पहले भी तीन बच्चों का जन्म इसी अस्पताल में जन्म हुआ था!
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के विकास खण्ड रामनगर के खेल मैदान मे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताका आयोजन
एसजीपीजीआई की कैंटीन में रखी बूंदी को कुत्तों को खाते हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल
बर्लिंगटन चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ में लगी भीषण आग, आसपास मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
Leave a Comment: