बर्लिंगटन चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ में लगी भीषण आग, आसपास मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
लखनऊ : के बर्लिंगटन चौराहे पर रविवार शाम करीब 6 बजे ट्रैफिक बूथ में आग लग गई। बूथ से अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
धुआं उठता देख चौराहे से गुजर रहे राहगीर रुक गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया।
आग तेजी से फैलने के कारण ट्रैफिकबूथ में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। बूथ के अंदर मौजूद सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने अपने स्तर से उसे बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। बूथ के अंदर रखे सरकारी कागज और सामान जलकर राख हो गए। हालांकि, आग लगने से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रैफिक बूथ में आग कैसे लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: