तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक चला रहे 38 वर्षीय भूरे चौहान की मौत, पीछे बैठा सचिन गंभीर रूप से घायल
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल
उन्नाव : के गंगाघाट कोतवाली इलाके में रविवार देर रात डंपर की टक्कर से बाइक चला रहे भूरे चौहान (38) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा सचिन (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे डंपर देवारा कला की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान सहजनी की तरफ से बाइक पर भूरे चौहान, पुत्र कल्लू चौहान, निवासी सम्भर खेड़ा और सचिन, पुत्र सुरेश, आ रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद भूरे सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया। गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हुई।
पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया और भूरे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: