ऑपरेशन हंटडाउन: महिला से iPhone 15 Pro छीनने वाले दोनों स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद अमनदीप सिंह भाटिया / चंडीगढ़ से चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे आरोपी, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चोरी के पांच मामले; करीब 1.30 लाख रुपये का मोबाइल बरामद पंचकूला। पंचकूला पुलिस न


ऑपरेशन हंटडाउन: महिला से iPhone 15 Pro छीनने वाले दोनों स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद

अमनदीप सिंह भाटिया / चंडीगढ़ से चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे आरोपी, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चोरी के पांच मामले; करीब 1.30 लाख रुपये का मोबाइल बरामद

पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन हंटडाउन के तहत स्नैचिंग की एक वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेक्टर-5 में एक महिला से iPhone 15 Pro छीनकर फरार होने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत का आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को पंचकूला के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में बिजली बोर्ड के उपकेंद्र के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक महिला का आईफोन छीनकर फरार हो गए थे। महिला की शिकायत पर 17 नवंबर को थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।