सीएमएस गोल्फ सिटी कैम्पस में आयोजित विज्ञान मेले में एयरफोर्स चीफ अशुतोष दीक्षित हुए शामिल! देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!


सीएमएस गोल्फ सिटी कैम्पस में आयोजित विज्ञान मेले में एयरफोर्स चीफ अशुतोष दीक्षित हुए शामिल!


देवेंद्र सिंह 
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!

लखनऊ  : के CMS गोल्फ सिटी कैंपस में आयोजित विज्ञान मेले में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पहुंचे हैं। उनके साथ अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद हैं। दोनों ने अलग-अलग कैंपस के छात्रों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी देखी। इस दौरान छात्रों ने उन्हें अपने मॉडल और प्रयोगों के बारे में जानकारी दी। विज्ञान मेले में छात्रों के बनाए प्रयोगों को अंतरिक्ष में भेजने की भी तैयारी है। इसके लिए वॉयेजर मिक्सस्टिक्स माइक्रोग्रैविटी स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम शुरू किया गया है।
अर्थाइजन और इजराइल के राकिया मिशन के सहयोग से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र प्रयोग तैयार करेंगे। इनमें चुने गए प्रयोगों को 2027 में प्रस्तावित अंतरिक्ष मिशन के दौरान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर किया जा सकता है!
एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने शिक्षकों से कहा कि आपका काम सिर्फ विषय पढ़ाना नहीं है, बल्कि बच्चों की सोच विकसित करना और उनका चरित्र बनाना भी है। बच्चों को बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास दें। उनकी जिज्ञासा और क्रिएटिविटी को बढ़ावा दें। उन्हें सवाल पूछने और नए प्रयोग करने की आजादी दें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।