श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक


श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा
सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक


अब तक न्याय
राम रूप दुबे ब्यूरो चीफ उन्नाव

उन्नाव : सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की बैठक में अगले माह दिसंबर में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपने को लेकर विचार रखे गए।
दरोगाबाग स्थित एक होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के डॉ. संजय मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि छठवीं श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का आयोजन 13 से 20 दिसंबर के बीच होना तय हुआ है। वृंदावन के कथावाचक संत रामशरण शास्त्री शहर के नार्मल स्कूल मैदान में भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कथा का भव्यता के साथ आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों में कथा प्रसंगों के अनुसार कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मिणी विवाह सहित अन्य आयोजन भी कराए जाएंगे। रोजाना सुबह हवन पूजन होगा। शाम को समापन पर आरती के साथ प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने सभी से कथा में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। बैठक में संरक्षक राकेश सिंह व संजय राठी ने कहा कि सभी को इस कथा में आगे आकर तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए। इस दौरान नीरज, रामप्रकाश चौरसिया, अखिलेश अवस्थी, मनीष सेंगर, ममता द्विवेदी, प्रशांत वेंकट, आशीष आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।