धीरेन्द्र के लिए मुख्यमंत्री से न्याय मांगने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने लिया हिरासत में, परिजनों की हत्याकांड में CBI जांच की मांग,
परिजन बोले- हत्या के बाद से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, अब मुख्यमंत्री से भी नहीं मिलने दिया जा रहा!
अब तक न्याय
राम रूप दुबे जिला ब्यूरो चीफ उन्नाव
उन्नाव : के राजेपुर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। न्याय और CBI जांच की मांग लेकर सोमवार को परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंचे, लेकिन परिवार का आरोप है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
परिजनों का आरोप है कि हत्या की साजिश में शामिल प्रभावशाली लोगों को कमिश्नरेट पुलिस और STF बचा रही है। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है।
धीरेंद्र प्रताप सिंह महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष थे। 29 अगस्त 2026 को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से लापता होने के बाद 30 अगस्त को उनका शव दुबग्गा क्षेत्र में किसान पथ के पास नहर से बरामद हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में गोली मारकर हत्या और शव नहर में फेंके जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में चालक समेत कई आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
लेकिन अब परिवार का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी साजिश सामने नहीं आई है और प्रभावशाली लोगों की भूमिका की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। परिजनों के आरोपों ने खड़े किए बड़े सवाल:
जब परिवार CBI जांच मांग रहा है तो उसकी सुनवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है?
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे परिजनों को हिरासत में क्यों लिया गया?
परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
एक तरफ हत्या का दर्द, दूसरी तरफ न्याय के लिए भटकने का आरोप!
परिजनों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और हिरासत की कार्रवाई पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: