तीन सर्किलों में शानदार कार्यकाल के बाद अब लखनऊ में संभालेंगे नई जिम्मेदारी, क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया का हुआ स्थानांतरण
अब तक न्याय
रामरूप दुबे जिला ब्यूरो चीफ उन्नाव
उन्नाव : जनपद की बांगरमऊ, हसनगंज और पुरवा सर्किल में अपनी सेवाएं देकर क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया का स्थानांतरण लखनऊ कमिश्नरेट हो गया है। उनके स्थानांतरण पर शुभचिंतकों और सहयोगियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
उन्नाव : में अपने कार्यकाल के दौरान अरविंद चौरसिया ने कुशल नेतृत्व, बेहतर कार्यशैली, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी सक्रियता, अनुशासन और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार की सराहना होती रही। बांगरमऊ से लेकर हसनगंज और पुरवा तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद अब वह लखनऊ में नई पारी की शुरुआत करेंगे। उनके अनुभव और कार्यकुशलता से नई तैनाती पर भी बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: