क्रांतिकारी वीरांगना झलकारी बाई जी का जन्मोत्सव कोरी समाज जिला यूनिट के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
संवाददाता शिवकुमार
थरियांव/फतेहपुर खागा पूर्वी बाईपास नेशनल हाईवे में आदरणीय श्री शिवम्बर लाल कोरी जी के आवास पर 1857 की क्रांतिकारी वीरांगना झलकारी बाई जी का जन्मोत्सव कोरी समाज जिला यूनिट के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस समारोह में जिले के कोने-कोने से सामाजिक लोग इकट्ठा हुए जिसकी अध्यक्षता बड़े लाल कोरी जी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री डॉ विवेक कुमार जी रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन राजकुमार कोरी ने किया उपस्थित वक्ताओं के द्वारा अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य के बारे में तथा देश के लिए उनके बलिदान को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक परिवर्तन करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है उन्होंने अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा देकर समाज के साथ चलने की बात कही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ने कहा कि कभी यह कोरी समाज प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए तन ढकने का कपड़ा उपलब्ध करता था आज हमारा दस्तकार समाज का बुनकर पेशा छिन जाने की वजह से मुफलिसी की दौड़ से गुजर रहा है अब हमारे इस दस्तकार समाज के मुश्किलों का हाल शिक्षा व जाति संगठन है समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा शिक्षित हों और संगठित होंऔर समाज के लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में जागरूक किया जाएऔर महापुरुषों के बताएं पद चिन्हों पर चलेंगे तभी सामाजिक उत्थान संभव है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर विवेक कुमार जी ने कहा कि झलकारी बाई केवल अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक ही नहीं थी। बल्कि नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समानता की भी अग्रदूत थी समाज के उत्थान के लिए यह आवश्यक है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरे,आज हमें शिक्षा के प्रसार ,बालिकाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष ध्यान देना होगा। एक सशक्त और शिक्षित समाज ही राष्ट्र निर्माण में अपना सार्थक योगदान दे सकता है समाज का वास्तविक उत्थान तभी संभव है।जब शिक्षा हमारी प्राथमिकता समानता हमारा संस्कार सामाजिक एकता हमारी शक्ति और आत्मसम्मान हमारा स्वभाव बने,हमें जातिगत भेदभाव रूढ़ियों अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर नई पीढ़ी को ज्ञान विवेक और नैतिकता से समृद्ध करना होगा। आइये हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपनी उर्जा समाज को शिक्षित संगठित स्वाभिमानी और प्रगतिशील बनाने में लगाएंगे आपसी एकता भाईचारे और शिक्षा के माध्यम से अपने समाज को प्रगति के नए शिखर पर ले जाएंगे यही वीरांगना झलकारी बाई को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रजापति, सूर्य प्रसाद मौर्य, जयप्रकाश, केशलाल नामदेव, जगनंदन फौजी, विपिन कुमार, अनुज कुमार।,अबुल हसन रामदीन लेखपाल,गीता देवी,शोभा देवी,पतिया देवी,अर्पिता रानी रवि करन,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: