पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा ध्वज फहराकर पुलिसकर्मियों को किया गया संबोधित, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का दिलाया गया संकल्प-


पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा ध्वज फहराकर पुलिसकर्मियों को किया गया संबोधित, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का दिलाया गया  संकल्प-

जौनपुर

पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर विधिवत पुलिस ध्वज फहराकर उसे सम्मानपूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, अनुशासन, त्याग एवं बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया तथा पुलिस विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।