प्रतापगढ़* **नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने* *वाला आरोपी गिरफ्तार, लीलापु
प्रतापगढ़* **नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने* *वाला आरोपी गिरफ्तार, लीलापु
संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ नोएडा कांग्रेस ने किया यात्रा का ऐलान, 26 नवंबर को लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ नोएडा कांग्रेस ने किया यात्रा का ऐलान, 26 नवंबर को लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित। नोएडा। संविधान दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा की ओर से सेक्टर-52 स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के अधिकार की भूमिका को लेकर प्रस्तावित संविधान रक्षा यात्रा की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले सभी लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। नोएडा महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी लखनऊ पहुंचकर इस आयोजन में भाग लेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा ने जानकारी दी कि इस यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संविधान रक्षा यात्रा को केवल कांग्रेस पार्टी तक सीमित न रखते हुए सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए भी आमंत्रण दिया गया है।
प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और एक वोट की अहमियत पर अपनी बात रखी। साथ ही लखनऊ में होने वाले आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश अवाना, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता पवन शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, विक्रम चौधरी, गौरव अधाना और अरुण प्रधान सहित महानगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रतापगढ़* **नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने* *वाला आरोपी गिरफ्तार, लीलापु
पंचतत्व में विलीन मां को विश्व हिंदू महासंघ जिला गौतम बुध नगर ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़** *जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार*
Leave a Comment: