प्रतापगढ़** *जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार*
प्रतापगढ़** *जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार*
पंचतत्व में विलीन मां को विश्व हिंदू महासंघ जिला गौतम बुध नगर ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन मां को विश्व हिंदू महासंघ जिला गौतम बुध नगर ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर प्रीत मंच सेक्टर 40 नोएडा में शोक सभा आयोजित की गई
21 नवंबर को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ जिला गौतम बुध नगर की बैठक जिला संयोजक देवेंद्र सिंह सरोहा जी की अध्यक्षता में प्रीत मंच सेक्टर 40 नोएडा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विपिन चौधरी जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि मां का स्थान संसार में सबसे ऊंचा होता है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार जीवनभर संतान के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब देश और दुनिया में गोरखपीठाधीश्वर माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का नाम लिया जाएगा, तब-तब उनकी पूज्य माताजी के त्याग, तपस्या और संस्कारों को भी याद किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष श्रीमती किरन त्यागी जी ने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संतान के जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उनके जाने से परिवार में जो रिक्तता उत्पन्न होती है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।
जिला महासचिव रविंद्र कसाना जी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जीवन में अनेक पारिवारिक दुखों का सामना किया है। पूज्य गुरु महंत अवेद्यनाथ जी महाराज, पिता आनंद सिंह बिष्ट जी और अब माताजी के निधन से पूरे समाज में शोक की लहर है।
सुधीश चौधरी जी प्रीत मंच (महासचिव), ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि पूज्य सावित्री देवी जी ने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर तहसील स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
बैठक में प्रदेश एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उपस्थित सदस्यगण:
डॉ. विजय कुमार सिंह, श्री संजीव चौधरी, श्री शिवचरण सिंह अत्री, श्री पी. एस. मलिक (पूर्व उपाध्यक्ष)श्रीमती लिली चंद्रा जी, श्री रघुवीर सिंह वर्मा जी, डॉ. जीत सिंह तोमर जी, श्री रतन सिंह जी, श्री रणवीर सिंह जी, श्री धर्मवीर सिंह जी, श्री वीरेंद्र सिंह जी, श्री ब्रह्मपाल सिंह जी, श्रीमती विजय रानी नादर जी, श्रीमती हरबिरी गहलौत जी, श्री बी. आर. गहलौत जी (संरक्षक) एवं विजयपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्री कल्याणसिंह, कार्यालय प्रभारी श्री अजीत मास्टर, जिला सचिव हर्ष मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष राजीव चौहान, महानगर मंत्री पिंकी चौहान,राहुल शर्मा दादरी ब्लॉकअध्यक्ष, कल्पनामहानगर अध्यक्ष: राजकुमार ठाकुर
महानगर मंत्री: श्री शिवम कोली
महानगर मंत्री: श्री सचिन
कार्यकारिणी सदस्य: संजीव साहब सिंह,
सहित अन्य साथियों ने भी पूज्य माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! शांति!! शांति!!!
जय श्री राम! ????
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रतापगढ़** *जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार*
तुलसीपुर के सुखरामपुर में स्ट्रीट लाइट के नाम पर बड़ा खेला! गांव में खंभों से ज्यादा लाइटों का हो गया भुगतान, करीब 6 लाख रुपये का बंदरबांट?
लबेदपुर में दो दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप अब तक न्याय श्रवण कश्यप
Leave a Comment: