प्रतापगढ़** *जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार*


**ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़**

*जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार*

*, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के निर्देशन में थाना देहात कोतवाली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है शातिर चोरों पर।*

*थाना देहात कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता। निर्माणाधीन कंपोजिट विद्यालय से सरिया चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*।

 *चोरी की गई 60 सरिया और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बरामद करते हुए अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।*

*थानाध्यक्ष थाना देहात कोतवाली संदीप तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह अपनी*

 *पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भुवालपुर किला पहुंचे। जहां पिकअप डाला* 

*पर सरिया चोरी करके भाग रहे अभियुक्तों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल पहुंचकर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम विकास पाल, सुनील कुमार पाल और संजय चौहान बताया जा रहा है।*

*थानाध्यक्ष देहात कोतवाली संदीप तिवारी की सतर्कता की वजह से बड़ी चोरी की घटना का*

 *खुलासा हो गया। पुलिस की सक्रियता के चलते शातिर चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।*

*चोरों से ज्यादा होशियार और चालाक है देहात कोतवाली की पुलिस। देहात कोतवाली पुलिस के*

 *सामने चोरों की एक न चली। चोरी करने निकले अभियुक्त खुद पुलिस* 

*के जाल में फंस गए। पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथों से बच पाना आसान नहीं है।*

**थानाध्यक्ष संदीप तिवारी की रणनीति और उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह की सक्रियता से*

 *देहात कोतवाली पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।**

 *पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों में*

 *हड़कंप मचा हुआ है। प्रतापगढ़ पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।*

* अब तक टीवी लाइव ,अब तक समाचार पत्र प्रतापगढ़*संदीप पांडेय 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।