गिरवी रखे सोने-चांदी के आभूषणों के नाम पर करीब 20 लाख की धोखाधड़ी, वांछित सुनार गिरफ्तार
सात लोगों से आभूषण गिरवी रखकर लिए थे रुपये, रकम लौटाने के बावजूद जेवर वापस मांगने पर दोगुनी रकम की मांग करने का आरोप।
अब तक न्याय ब्यूरो तारिक
गिरवी रखे सोने-चांदी के आभूषणों के नाम पर करीब 20 लाख की धोखाधड़ी, वांछित सुनार गिरफ्तार
सात लोगों से आभूषण गिरवी रखकर लिए थे रुपये, रकम लौटाने के बावजूद जेवर वापस मांगने पर दोगुनी रकम की मांग करने का आरोप।
अब तक न्याय ब्यूरो तारिक
जहानाबाद (पीलीभीत)। थाना जहानाबाद पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम परेवा वैश्य निवासी सत्यप्रकाश पुत्र रमेश चन्द्र पर आरोप है कि उसने अपनी आवश्यकता के समय सात लोगों से सोने एवं चांदी के आभूषण गिरवी रखकर रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उधार ली गई धनराशि वापस करने के बावजूद आरोपी ने संबंधित लोगों के आभूषण लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आभूषण वापस मांगने पर आरोपी ने उधार ली गई रकम की दोगुनी धनराशि की मांग की। विरोध करने पर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस तरह आरोपी पर सात लोगों के साथ करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना जहानाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 नवंबर को थाना जहानाबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: