प्रतापगढ़* **नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने* *वाला आरोपी गिरफ्तार, लीलापु


*ब्रेकिंग अपडेट | प्रतापगढ़*

**नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने* 

*वाला आरोपी गिरफ्तार, लीलापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे**

*प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का*

 *सख्त अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के*

 *लिए खतरा बनने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना*

 *लीलापुर पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने*

 *और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामराज दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे के रूप में हुई है। आरोप है कि घर में अकेली मौजूद* 

*नाबालिग बालिका को देखकर अभियुक्त घर के अंदर घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान आरोपी पर*

 *बालिका के कपड़े फाड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में*

 *दहशत का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना लीलापुर पुलिस ने तत्काल*

 *मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।*

*पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कड़े निर्देशन में थाना लीलापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्यवाही की।*

 *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के निर्देशन में* *

*पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी रामराज दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से* 

*साफ संदेश गया है कि महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।*

*इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष लीलापुर राधेश्याम की सक्रियता और तत्परता देखने को मिली। थानाध्यक्ष राधेश्याम को अपराधियों* 

 *के खिलाफ सख्त तेवर अपनाने वाले थानेदार के रूप में जाना जाता है। जहां अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के* 

*खिलाफ उनका रवैया बेहद सख्त रहता है, वहीं आम नागरिकों के साथ उनका व्यवहार सरल और सहयोगात्मक बताया जाता है*।

*पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस की इस कार्यवाही ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि* 

*जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध करने तथा आमजन को डराने-धमकाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।*

**प्रतापगढ़ पुलिस का सख्त संदेश—बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि, अपराध करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई। अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।**

*संदीप पाण्डेय अब तक टीवी लाइव प्रतापगढ़* 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।