लबेदपुर में दो दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप
लबेदपुर में दो दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप अब तक न्याय श्रवण कश्यप
तुलसीपुर के सुखरामपुर में स्ट्रीट लाइट के नाम पर बड़ा खेला! गांव में खंभों से ज्यादा लाइटों का हो गया भुगतान, करीब 6 लाख रुपये का बंदरबांट?
ब्रेकिंग न्यूज़: तुलसीपुर के सुखरामपुर में स्ट्रीट लाइट के नाम पर बड़ा खेला! गांव में खंभों से ज्यादा लाइटों का हो गया भुगतान, करीब 6 लाख रुपये का बंदरबांट?
तुलसीपुर
विकास खंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत सुखरामपुर में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के बड़े पैमाने पर बंदरबांट का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर महज दो वित्तीय वर्षों के भीतर ₹5,93,658 (करीब 6 लाख रुपये) का भारी-भरकम भुगतान कर दिया गया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि जितने रुपये की लाइटों का भुगतान कागजों में दिखाया गया है, उतने तो पूरे गांव में बिजली के खंभे (पोल) भी नहीं हैं।
कब-कब हुआ लाखों का भुगतान? (आंकड़ों का खेल)
सरकारी अभिलेखों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्ट्रीट लाइट की खरीद और स्थापना के नाम पर तीन बड़ी किश्तों में पैसा निकाला गया है:
09 अप्रैल 2024 (वित्तीय वर्ष 2024-25): एक ही दिन में दो अलग-अलग भुगतान किए गए, जिनमें पहली किश्त ₹1,47,060 और दूसरी किश्त ₹1,29,258 की थी।
27 जनवरी 2026 (वित्तीय वर्ष 2025-26): इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए ₹3,17,340 का एक और बड़ा भुगतान स्ट्रीट लाइट के नाम पर कर दिया गया।
कुल खर्च: इन तीनों भुगतानों को मिलाकर कुल ₹5,93,658 की सरकारी राशि खर्च दिखाई गई है।
पुरानी लाइटों को दोबारा दिखाकर किया गया घोटाला?
विश्वस्त सूत्रों और ग्रामीणों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में खरीदी गई स्ट्रीट लाइटों में से केवल गिनी-चुनी लाइटें ही लगवाई गईं, जबकि शेष लाइटों को प्रधान पुत्रों द्वारा अपने घर में रख लिया गया। आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्हीं बची हुई पुरानी लाइटों को खंभों पर लगवाकर नया भुगतान पास करा लिया गया और सरकारी धन का आपस में बंदरबांट कर लिया गया।
मजरों के साथ सौतेला व्यवहार और भेदभाव का आरोप
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी भारी आक्रोश है कि विकास कार्यों में खुलेआम भेदभाव किया गया है। आरोप है कि प्रधान द्वारा स्ट्रीट लाइटें केवल कुछ चुनिंदा गलियों और खास समुदाय के बीच (मजरा शेखडीह और सुखरामपुर) ही लगवाई गईं। वहीं, ग्राम पंचायत के अन्य मजरों— गोपीभारी, भुवालपुर और विश्रामपुर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए उन्हें अंधेरे में छोड़ दिया गया है।
अब ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार नसीम यूनुस खान बलराम पुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लबेदपुर में दो दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप अब तक न्याय श्रवण कश्यप
गिरवी रखे सोने-चांदी के आभूषणों के नाम पर करीब 20 लाख की धोखाधड़ी, वांछित सुनार गिरफ्तार सात लोगों से आभूषण गिरवी रखकर लिए थे रुपये, रकम लौटाने के बावजूद जेवर वापस मांगने पर दोगुनी रकम की मांग करने का आरोप। अब तक न्याय ब्यूरो तारिक
जौनपुर पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर विधिवत पुलिस ध्वज फहराकर उसे सम्मानपूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर पुलिस
Leave a Comment: