लबेदपुर में दो दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप अब तक न्याय श्रवण कश्यप


लबेदपुर में दो दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप

अब तक न्याय श्रवण कश्यप


निघासन लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि): क्षेत्र के ग्राम लबेदपुर में पिछले दो दिनों से लगातार तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए की चहलकदमी से गांव के लोग सहमे हुए हैं और खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए को सबसे पहले गांव के निवासी निरंजन सिंह के घर के बगल में स्थित पुलिया पर बैठे हुए देखा गया था। इसके अलावा, दूसरी बार तेंदुआ गांव के पास ही एक केले के खेत में दिखाई दिया है। आबादी के इतने करीब और लगातार दो दिनों तक तेंदुए की मौजूदगी से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।