पुलिस ग्राउंड उन्नाव में 6:30बजे हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल हुई, अलग-अलग विभागों की टीमें हुई शामिल


पुलिस ग्राउंड उन्नाव में 6:30बजे हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल
हुई, अलग-अलग विभागों की टीमें हुई शामिल


अब तक न्याय
राम रूप दुबे ब्यूरो चीफ उन्नाव

उन्नाव : में रविवार शाम 6:30 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुई। इसमें अलग-अलग विभागों की टीमों ने आपात स्थिति में राहत और बचाव का अभ्यास किया। लोगों को बताया गया कि हवाई हमले के दौरान कहां छिपना चाहिए और अचानक ब्लैकआउट होने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। मॉक ड्रिल में लोगों को संकट के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की जानकारी दी गई। चेतावनी मिलने पर सुरक्षित जगह पहुंचने, आग लगने पर बचाव करने और घायलों को तुरंत चिकित्सा मदद देने का अभ्यास कराया गया। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके भी बताए गए। अभ्यास के दौरान घायलों को चिकित्सा मदद पहुंचाने, आग पर काबू पाने, लोगों को सुरक्षित जगह ले जाने और राहत-बचाव का काम करने की प्रक्रिया दिखाई गई। इसमें विभागों के बीच आपसी तालमेल के महत्व पर भी जोर दिया गया। इससे पहले कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में DM घनश्याम मीना की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, CMO डॉ. अजय कुमार शर्मा, सहायक उप नियंत्रक अनिल कुमार दुबे, पुलिस लाइन के SI नेक मोहम्मद खान, SDO द्वितीय एसएल चौहान, ARМ पंकज कुमार तोमर सहित नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।