एसजीपीजीआई की कैंटीन में रखी बूंदी को कुत्तों को खाते हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल


एसजीपीजीआई की कैंटीन में रखी बूंदी को कुत्तों को खाते हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

देवेंद्र सिंह 
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल

लखनऊ  : के एसजीपीजीआई की कैंटीन में रखी बूंदी खाते कुत्ते की तस्वीर सामने आई है। इससे कैंटीन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। डॉक्टरों के लिए संचालित इस कैंटीन में खुले बर्तनों में भोजन और खाने-पीने की दूसरी चीजें रखी जा रही हैं। ऐसे में आवारा जानवरों का भोजन तक पहुंचना आसान है।
दूषित भोजन खाने से डॉक्टरों और कर्मचारियों को पेट संबंधी संक्रमण समेत दूसरी बीमारियों का खतरा हो सकता है। कैंटीन में खुले बर्तनों में भोजन रखे जाने से आवारा जानवरों के उसके संपर्क में आने का खतरा बना रहता है। ऐसे में एक ही कंपनी को कैंटीन का टेंडर मिलने से तमाम सवाल उठ रहे हैं। इस तरह की लपारवाही से डॉक्टरों और कर्मचारियों को पेट संबंधी संक्रमण समेत दूसरी बीमारियां हो सकती हैं। SGPGI जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में कैंटीन की यह स्थिति खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के इंतजामों पर सवाल खड़े करती है।
कर्मचारी महासंघ ने इस घटना को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। पदाधिकारियों का कहना है कि कैंटीन में पिछले चार साल से मनमानी चल रही है। बार-बार एक ही एजेंसी को टेंडर के माध्यम से कैंटीन आवंटित की जा रही है। कर्मचारी महासंघ ने इस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।