*बारिश से बर्बाद फसलों का हो सर्वे, किसानों को मिले उचित मुआवजा-डॉ.दिलीप अनंत अब तक न्याय/चित्रसेन घृतलहरे
*बारिश से बर्बाद फसलों का हो सर्वे, किसानों को मिले उचित मुआवजा-डॉ.दिलीप अनंत अब तक न्याय/चित्रसेन घृतलहरे
बिलाईगढ़ को मिली बड़ी सौगात, अब हर गुरुवार लगेगा अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट; लोगों को सारंगढ़ के चक्कर से मिलेगी राहत अब तक न्याय/ चित्रसेन घृतलहरे
बिलाईगढ़ को मिली बड़ी सौगात, अब हर गुरुवार लगेगा अपर कलेक्टर का कोर्ट; लोगों को सारंगढ़ के चक्कर से मिलेगी राहत
अब तक न्याय/ चित्रसेन घृतलहरे
बिलाईगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़)। बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव के दौरान बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना की गई घोषणा को जिला प्रशासन ने अमलीजामा पहना दिया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को अब राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों के लिए जिला मुख्यालय सारंगढ़ तक बार-बार दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
हर गुरुवार बिलाईगढ़ में होगी सुनवाई
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय का संचालन अस्थायी रूप से न्यायालय नायब तहसीलदार कोर्ट परिसर में किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक गुरुवार को अपर कलेक्टर द्वारा लिंक कोर्ट लगाया जाएगा। इस दौरान नियमानुसार राजस्व एवं अन्य संबंधित मामलों की सुनवाई कर उनके निराकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक अभिलेखों और प्रकरणों के साथ निर्धारित दिवस पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
किसानों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को मिलेगी राहत
अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट की शुरुआत से बिलाईगढ़ क्षेत्र के किसानों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब राजस्व प्रकरणों की सुनवाई के लिए सारंगढ़ जिला मुख्यालय तक आने-जाने में लगने वाले समय, धन और अनावश्यक परेशानी से काफी हद तक निजात मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई की सुविधा मिलने से प्रशासनिक सेवाएं आम जनता के और करीब पहुंचेंगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारने में प्रशासन की पहल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजशाही दशहरा उत्सव के दौरान बिलाईगढ़ क्षेत्र की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसके क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन की तत्परता से अब यह व्यवस्था शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, बिलाईगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी ओंकारेश्वर शरण सिंह, अधिवक्तागण, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट शुरू होना क्षेत्र की प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
*बारिश से बर्बाद फसलों का हो सर्वे, किसानों को मिले उचित मुआवजा-डॉ.दिलीप अनंत अब तक न्याय/चित्रसेन घृतलहरे
क्रांतिकारी वीरांगना झलकारी बाई जी का जन्मोत्सव कोरी समाज जिला यूनिट के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। संवाददाता शिवकुमार
पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा ध्वज फहराकर पुलिसकर्मियों को किया गया संबोधित, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का दिलाया गया संकल्प-
Leave a Comment: