*बारिश से बर्बाद फसलों का हो सर्वे, किसानों को मिले उचित मुआवजा-डॉ.दिलीप अनंत अब तक न्याय/चित्रसेन घृतलहरे


*बारिश से बर्बाद फसलों का हो सर्वे, किसानों को मिले उचित मुआवजा-डॉ.दिलीप अनंत
अब तक न्याय/चित्रसेन घृतलहरे

सारंगढ़-बिलाईगढ़(सरसींवा)। जिले में हुई बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण किसानों की मेहनत प्रभावित हुई है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए अनुसूचित जाति कांग्रेस के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ. दिलीप अनंत ने सरकार से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

डॉ. दिलीप अनंत ने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत कर फसल तैयार करता है। फसल तैयार होने के समय बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार जल्द मुआवजा और राहत राशि दी जाए। इससे बारिश से प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिल सकेगी।
डॉ. अनंत ने कहा कि किसान और उसका परिवार फसल पर निर्भर रहता है। इसलिए संकट की इस घड़ी में सरकार को किसानों के साथ खड़े होकर उन्हें राहत पहुंचानी चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का जल्द सर्वे कराया जाए और नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।