उन्नाव: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का दुस्साहस! सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की लाइव वारदात; 15 नवंबर की रात से दर-दर भटक रहा पीड़ित, अजगैन पुलिस की गश्त पर उठे तीखे सवाल
अब तक न्याय
रामरूप दुबे जिला ब्यूरो चीफ उन्नाव
उन्नाव: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का दुस्साहस! सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की लाइव वारदात; 15 नवंबर की रात से दर-दर भटक रहा पीड़ित, अजगैन पुलिस की गश्त पर उठे तीखे सवाल
अब तक न्याय
रामरूप दुबे जिला ब्यूरो चीफ उन्नाव
उन्नाव: अजगैन! थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी : नवाबगंज कस्बे में पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने
पुलिसिया इकबाल को खुली चुनौती देते हुए बाइक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है, जिसमें चोरों की करतूत स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसके बावजूद पीड़ित युवक बीते 15 नवंबर की रात से न्याय और अपनी बाइक की बरामदगी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित शुभम पुत्र ओम प्रकाश की सीडी डीलक्स (CD Deluxe) बाइक 15 नवंबर की रात नवाबगंज कस्बे में पुलिस चौकी से कुछ ही कदम की दूरी से चोरी कर ली गई। घटना के बाद सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ चोरों ने बिना किसी डर के पलक झपकते ही बाइक पार कर दी।
चौकी के पास वारदात और पीड़ित की बेबसी ने खोली पोल! चौकी से चंद कदम दूर हुई इस वारदात ने स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकत साफ दिखने के बावजूद पीड़ित शुभम अपनी गाड़ी का सुराग लगाने के लिए थानों और चौकी के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है।
अजगैन पुलिस और चौकी प्रशासन पर उठते तीखे सवाल: जब चौकी के पास ही सुरक्षा नहीं, तो आम जनता किसके भरोसे? पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों का इतना बेखौफ होना गश्त व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है! सबूत के बाद भी कार्रवाई में देरी क्यों? वीडियो में चोरी की पूरी वारदात साफ दिखने के बावजूद अब तक चोरों की गिरफ्तारी और बाइक की बरामदगी क्यों नहीं हो सकी?
कब खत्म होगा पीड़ित का भटकाव? 15 नवंबर की रात से दर-दर भटक रहे पीड़ित शुभम पुत्र ओम प्रकाश को आखिर कब न्याय मिलेगा?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: