सीतापुर दिनांक 28 नवम्बर 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज राजा राघुबर दयाल इण्टर कालेज, उजागर लाल इण्टर कालेज तथा मैथोडिस्ट मिषन कन्या हाईस्कूल, सीतापुर पहुंचकर विशेष कैम्प में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत बूथ का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फार्म-06 एवं फार्म-07 के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा बूथ पर मतदाताओं की संख्या, मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं नाम हटाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बी0एल0ओ0 को निर्देष दिये कि ज्यादा से ज्यादा फार्म एकत्र करते हुये ऑनलाइन की प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाए, जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, उनके नाम नियमानुसार पुनः शामिल करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एस0आई0आर0 के दौरान मतदाता सूची से कटे नामों की भी जांच कर पात्र व्यक्तियों के नाम पुनः सम्मिलित किए जाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ECINET ऐप के बारे में लोगों को जानकारी दी जाये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जनार्दन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।