महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीबों की आवाज बनेगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी : सुजीत सिंह
जखनिया में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से हुआ भव्य स्वागत, पीड़ितों को न्याय दिलाना बताया प्राथमिकता
जखनिया (गाजीपुर)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह का जखनिया में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसके चलते गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गरीबों, मजलूमों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना उनका प्रमुख कर्तव्य होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, उग्रसेन सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, कमलेश यादव, रमेश सोनी, सुरेशचंद पांडेय, सत्यम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।