*मासूम की तलाश में जुटी पुलिस*
*पांच साल का आरूष सुबह से लापता*
रिपोर्टर संत राज यादव / अब तक न्याय न्यूज़
शाहपुर, गोरखपुर पादरी बाजार से एक 5 वर्षीय मासूम के अचानक लापता हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मासूम आरूष शर्मा आज सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे हैं।सूचना मिलते ही थाना शाहपुर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में पूछताछ और तलाश में लगी हुई हैं।
*बच्चे की पहचान -*
*नाम :* आरूष शर्मा, उम्र 5 वर्ष
*पिता :* रितिक
*पता :* पादरी बाजार, थाना शाहपुर, गोरखपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से भावुक अपील की है कि यदि यह मासूम कहीं भी दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें। तत्काल पुलिस को सूचना देकर एक मासूम को उसके मां-बाप से मिलाने में मदद करें।
*सूचना देने के लिए संपर्क करें -*
*थानाध्यक्ष शाहपुर : 9454403523*
*क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ : 9454401413*1
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: