हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी सूरज राजभर गिरफ्तार, भांवरकोल पुलिस को मिली सफलता

गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सूरज राजभर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे पलिया बीरपुर मोड़ से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को श्रीकान्त यादव के पुत्र अजय यादव की मृत्यु के मामले में मिली तहरीर के आधार पर थाना भांवरकोल में मुकदमा अपराध संख्या 140/26 दर्ज किया गया था। इस मामले में सूरज राजभर समेत कुल 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक की ओर से 2 सितंबर 2026 को संबंधित वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में 27 नवंबर को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भांवरकोल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बीरपुर निवासी 20 वर्षीय सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।