गंगा नदी पर स्थित करीब एक किलोमीटर लंबे धरम्मरपुर गंगा सेतु की रेलिंग के दोनों तरफ सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जाली लगाने का कार्य पिछले ढाई माह से ठप पड़ा है।

जमानिया। क्षेत्र में गंगा नदी पर स्थित करीब एक किलोमीटर लंबे धरम्मरपुर गंगा सेतु की रेलिंग के दोनों तरफ सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जाली लगाने का कार्य पिछले ढाई माह से ठप पड़ा है। लोक निर्माण विभाग‚ सीडी-1 की ओर से करीब 25 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इस कार्य में हो रही देरी विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिस कार्य को महज एक माह में पूरा किया जाना था, वह छह माह बीतने के बाद भी अधूरा पड़ा है। स्थानीय निवासी उमेश, दीनदयाल, रामनरेश, उदित, शंभू, निराले, जीउत और काशी आदि का कहना है कि सेतु के दोनों ओर ऊंची और मजबूत लोहे की जाली लगाने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और नदी में कूदने जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब शासन ने बजट स्वीकृत कर धनराशि जारी कर दी है, तो काम को बीच में क्यों छोड़ा गया? ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा से जुड़े इस अहम कार्य में लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दिन-रात इस पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग को किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना तत्काल काम पूरा कराना चाहिए। गौरतलब है कि करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सेतु की आधारशिला वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने रखी थी और वर्ष 2018 में इसे आवागमन के लिए खोला गया था। सेतु पर सुरक्षा जाली लगाने के लिए शासन ने मार्च 2026 में 25 लाख रुपये की मंजूरी दी थी, जिसके बाद अप्रैल में काम शुरू हुआ था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग‚ सीडी-1 के अवर अभियंता संदीप ने बताया कि मजदूरों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराकर जल्द ही शेष कार्य पूरा करा लिया जाएगा। फोटो

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।