सीतापुर दिनांक 28 नवम्बर 2026 (सू0वि0) सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कोतवाली नगर सीतापुर में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व से संबंधित विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपसी विवादों के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील मामलों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवादों एवं अवैध कब्जों से जुड़े मामलों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, थाना समाधान दिवस से संबंधित रजिस्टर में शिकायतों के निस्तारण का पूर्ण विवरण दर्ज करने तथा समस्त अभिलेखों को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर जनार्दन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: