कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बनने पर विश्वविजय सिंह मां विंध्यवासिनी दर्शन पूजन करने पहुंचे पूर्व विधायक आवास पर हुआ स्वागत *

मीरजापुर 28 नवम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी विश्वविजय सिंह आज राष्ट्रीय सचिव बनने पर मां विंध्यवासिनी देवी विंध्याचल दर्शन पूजन करने के बाद कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के शबरी स्थित पुरूषोत्तम निवास  पर पहुंचे।वहां कांग्रेसियों द्वारा उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया है।
उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मां विंध्यवासिनी हम-सब की आराध्य देवी है हम लोग कोई प्रथम बार शुरुआत करने से पूर्व मां विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद लेकर शुभारंभ करते हैं। इसलिए आज मां विंध्यवासिनी देवी विंध्याचल दर्शन पूजन किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन इस बार 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि यह कार्य शीर्ष नेतृत्व एक सप्ताह में सबकुछ क्लीयर कर लेगा। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व परसीमन बिल  पर लोकसभा सीट को बढ़ाए जाने के खिलाफ है कांग्रेस ऐसे बिल पर कडा एतराज जताया है। और महिला आरक्षण बिल जो 2023  में पारित किया जा चुका है उसको लागू किया जाना चाहिए सरकार ढकोसला करना बंद करें। उन्होंने कहा कि संसद में परसीमन बिल पास किया जाना किसी तरह लोकतांत्रिक नहीं है। इसीलिए इण्डिया गठबंधन द्वारा ऐसे बिल का विरोध किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि श्री सिंह राजस्थान के प्रभारी बनाए गए जो एक शुभ संकेत है वहां कांग्रेस पंचायत चुनाव में भारी कामयाबी हासिल किया है यह श्री सिंह के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की क्षवि विधानसभा चुनावों में जन जन में विराजमान हैं इसलिए चुनाव परिणाम भाजपा के लिए निराशाजनक रहेगी। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि देश प्रदेश में कांग्रेस एवं इण्डिया गठबंधन की बढ़ते साख एवं जनाधार से भाजपा नेतृत्व बौखलाई है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनावों में इण्डिया गठबंधन को भारी कामयाबी होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि कांग्रेस इण्डिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में बड़ी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी। और भाजपा एवं बुलडोजर सरकार का सफाया कर देंगी। गठबंधन की लहर चल रही है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इण्टक) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के मंसूबे के अनुसार बूथ लेवल पर भी इसबार मजबूत हुई है। कांग्रेस संगठन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भाजपा सरकार कांग्रेस एवं इण्डिया गठबंधन के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है जो कामयाबी नहीं हासिल कर पाएगी।
अवसर पर  जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक के पूर्व सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय, जिला पंचायत सदस्य ई कृष्ण गोपाल चौधरी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, कड़े चौधरी, उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आजमगढ़  अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह मुन्ना राय, कांग्रेस ओबीसी प्रदेश पदाधिकारी गणेश प्रजापति, पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव डा छविराज पाल, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, डा दिनेश चौधरी, एडवोकेट अंकित अग्रहरि, अजय चौधरी, डा शहाबुद्दीन, अर्चना चौबे, अमिताभ पाण्डेय शिबू,, डिंपू यादव ,पीटर कुमार,भाईलाल कोल सहित कई लोगों ने शिरकत किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।