अमनदीप सिंह भटिआ / मोहली जीरकपुर 
जीरकपुर में बंद फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख की नकदी और लाखों के गहने चोरी

ड्रीम हाई ग्राउंड रोड स्थित एसबीपी सिटी सोसाइटी में वारदात; परिवार 11 दिन बाद लौटा तो टूटा मिला फ्लैट का दरवाजा, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

अमनदीप सिंह भाटिया /जीरकपुर। मोहाली जिले के जीरकपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। ड्रीम हाई ग्राउंड रोड स्थित एसबीपी सिटी सोसाइटी में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और एक सैमसंग टैबलेट चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि परिवार को चोरी की वारदात का पता 11 दिन बाद घर लौटने पर चला।

पुलिस को दी शिकायत में फ्लैट निवासी पिंटू सिंह ने बताया कि वह 10 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ बिहार के छपरा जिले में स्थित अपने पैतृक गांव नवादा गए हुए थे। 21 नवंबर को जब वह वापस जीरकपुर स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों और दराजों का सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि फ्लैट से करीब 15 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और 1 टीबी स्टोरेज क्षमता वाला सैमसंग टैबलेट गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से 10 से 21 नवंबर के बीच सोसाइटी में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल चोरी की वारदात किस दिन हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।