पत्रकार विकास कुमार अब तक न्याय समाचार पत्र
यूपी की सियासत में हलचल महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की योजना पर टिकी सबकी नजर....
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक में प्रदेश की महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 20-20 हजार रुपये ट्रांसफर करने की योजना पर मंथन किया गया। इस प्रस्तावित योजना के तहत राज्य के करीब 3.64 करोड़ परिवारों में से हर परिवार की एक महिला को दो किस्तों में कुल 20 हजार रुपये देने पर विचार किया गया है।
सूबे में इस बड़ी योजना को जमीन पर उतारने के लिए विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में 50 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान करने पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।
भाजपा ने महिलाओं को नकद राशि देकर हासिल की सत्ता
प्रदेश भाजपा नेताओं का मानना है कि यू
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: