वोटर बनें अभियान" के अंतर्गत विशेष अभियान आयोजन, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया निरीक्षण
अब तक न्याय //रमेश सिंह
रुपईडीहा बहराइच l भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में चलो वोटर बनें अभियान" के अंतर्गत कोई ओटर छूटने ना पाए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के लिए विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बीएलओ एवं कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं के फॉर्म की जांच और सत्यापन का कार्य किया गया। टेबल पर रखे फॉर्मों को बारीकी से चेक किया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए इस
कार्य में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य उपस्थित रहे उन्होंने स्वयं वोटर लिस्ट कार्य का निरीक्षण करके उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता छूटेने ना पाए के संकल्प के साथ कार्य किया जाए। सभी कर्मचारियों से चेयरमैन ने कहा कि चलो वोटर बनें अभियान" का मुख्य उद्देश्य है कि नगर का हर 18 वर्ष से ऊपर का पात्र नागरिक मतदाता बने। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, या जिनके नाम, पता आदि में कोई त्रुटि है, वे समय रहते अपना फॉर्म भरकर बीएलओ से संपर्क करलें अपना फार्म भरकर अपना मत देने का अधिकार प्राप्त करें ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: