बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मिल्क चिलर प्लांट का शैक्षिक भ्रमण, आधुनिक मशीनों से जाना दूध प्रसंस्करण का तरीका

अब तक न्याय/देव ठाकुर

बिल्सी: नगर के स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को मिल्क चिलर प्लांट का एक ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दूध के संग्रहण, शीतलीकरण (चिलिंग), प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं डेयरी उत्पादन से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना रहा।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्लांट की कार्यप्रणाली को बेहद करीब से देखा और समझा। प्लांट के इंचार्ज राना शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने विद्यार्थियों को विस्तार से बताया कि किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित किए गए दूध को प्लांट तक लाया जाता है, उसकी शुद्धता व गुणवत्ता की वैज्ञानिक जाँच की जाती है और फिर आधुनिक मशीनों के जरिए निर्धारित तापमान पर ठंडा कर सुरक्षित भंडारण व आपूर्ति के लिए तैयार किया जाता है। बच्चों ने प्लांट में स्थापित उपकरणों की कार्यप्रणाली को देखते हुए अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई रोचक प्रश्न भी पूछे, जिनका प्लांट कर्मियों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। इस सराहनीय शैक्षिक पहल पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने का सुनहरा अवसर देते हैं, जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभव समृद्ध होता है। वहीं, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए; व्यावहारिक अनुभव बच्चों में सीखने की रुचि को कई गुना बढ़ाते हैं। इस दौरान विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संवाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।