सेंट एंड्रूज स्कूल में ‘पॉक्सो’ कार्यशाला का भव्य आयोजन

अर्जुन रौतेला आगरा। आज  28 नवंबर 2026 को  विद्यालय परिसर में बाल सुरक्षा, संरक्षण और संवैधानिक जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सी एफ एंड्रूज स्कूल बल्केश्वर आगरा, सेंट एंड्रूज स्कूल, बरोली अहीर आगरा में  शिक्षकों के लिए एक विशेष ऑफलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय ‘पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम रहा। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय डॉ गिरधर शर्मा, विद्यालय की एमडी ओशिन शर्मा, अधिवक्ता  जाह्नवी सिंह, तथा सुश्री रान्या कौर, प्रधानाचार्या रूचि तनवर, साहिबा खान, अंशु सिंह, सुनील  उपाध्याय, उप प्रधानाचार्या शिल्पा भाटिया, रीनू त्रिवेदी, अभिषेक क्रिस्टी, रीता रॉय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया ।  

सत्र के दौरान दोनों विशेषज्ञ वक्ताओं ने बच्चों के अधिकारों, बाल यौन शोषण से संरक्षण के कानूनी प्रावधानों  तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।  वक्ताओं ने शिक्षकों की संवेदनशील भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार शैक्षणिक संस्थानों में एक सुरक्षित, भयमुक्त और सहायक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में त्वरित एवं उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन कैसे किया जाए।  कार्यक्रम में विद्यालय की पांचों शाखाओं से 400 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।

सुश्री रान्या कौर ने फोरेंसिक मनोविज्ञान के दृष्टिकोण से बच्चों के व्यवहार में आने वाले सूक्ष्म परिवर्तनों को समझने और उनके प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए, वहीं अधिवक्ता जाह्नवी सिंह ने संबंधित धाराओं और विद्यालय प्रशासन की वैधानिक जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला के अंत में संवादात्मक प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को न केवल कानूनी रूप से जागरूक बनाती हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण एवं सुरक्षित विकास की प्रतिबद्धता को भी सशक्त करती हैं। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षकाओं की सराहनीय उपस्थिति रही ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।