FSSAI की जांच में बिसलेरी के पानी के एक सैंपल में बैक्टीरिया का संक्रमण पाया गया है. सूत्रों के अनुसार, सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है.


देश के सबसे बड़े पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड्स में से एक ‘बिसलेरी’ (Bisleri) की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में बिसलेरी के पानी के एक सैंपल में ‘कोलीफॉर्म बैक्टीरिया’ का संक्रमण पाया गया है. दो अलग-अलग लैब में इस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित बैच की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

 

जलपाईगुड़ी प्लांट से उठाया गया था सैंपल

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जुलाई 2026 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले स्थित बिसलेरी के प्लांट (गांव तेलीपाड़ा, पिन कोड- 735133) से पानी का यह सैंपल जांच के लिए लिया था. प्राथमिक प्रयोगशाला (Primary Lab) की जांच में सैंपल फेल होने के बाद इसे रेफरल लैब भेजा गया था. रेफरल लैब ने भी अपनी रिपोर्ट में पानी के अंदर कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि की है.

खास बैच पर लगी रोक

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद 12 अगस्त 2026 को इस खास बैच की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया. इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन (Prosecution) की स्वीकृति भी जारी कर दी गई है.

 

प्रभावित बैच का विवरण

• बैच नंबर: PB 201

• निर्माण तिथि (Mfg. Date): 20.07.2026

• उपयोग की अंतिम तिथि (Expiry Date): 19.01.2027

देशभर में अन्य वाटर ब्रांड्स की भी हो रही जांच

इस मामले के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के मकसद से देशभर में मौजूद अन्य सभी पैकेज्ड वाटर ब्रांड्स के सैंपलों की भी बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है.

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी की बोतल खरीदने या पीने से पहले उस पर छपे विवरण की जांच जरूर करें. यदि आपके पास बैच नंबर PB 201 और निर्माण तिथि 20.07.2026 वाली बिसलेरी की बोतल है, तो उसका सेवन बिल्कुल न करें.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।